कानपुर नगर, 27 मार्च, 2025

 

उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति की 8 वर्ष पूरे होने पर आज अवसंरचना विकास, युवा एवं रोजगार एवं सुरक्षित उद्यमी- समृद्ध व्यापार संबंधी कार्यक्रम इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन भवन पनकी, कानपुर में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी व जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों ने सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि ने 2017 के बाद से मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत व्यापारियों की सामाजिक सुरक्षा को ध्यान रखते हुए किसी दुर्घटना के उपरांत हुई मृत्यु होने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। पिछले 8 साल विभिन्न उद्योगों को स्थापित करने हेतु 218 प्रकार के अनापत्ति प्रमाण पत्र खत्म समाप्त किया गया जिससे कोई भी व्यापार करना आसान हुआ आज यूपीसीडा के अंतर्गत 154 इंजीनियर कानपुर में कार्यरत हैं।

उन्होंने कहा कि कानपुर में लघु उद्योग के साथ-साथ अन्य राज्यों व देश से उद्योग लगाए जा रहे हैं। कानपुर हमेशा से लेदर उत्पाद के लिए जाना जाता है जिसे देखते हुए सरकार द्वारा नौबस्ता -घाटमपुर मार्ग पर 133 एकड़ भूमि पर फुटवियर पार्क स्थापित किया जाएगा, जो उत्तर प्रदेश का प्रथम प्रथम फुटवियर पार्क होगा।

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में उद्यमियों को पलायन करना पड़ता था। बड़े उद्यमियों के परिवार वालों के अपहरण होते थे। आज वर्तमान सरकार द्वारा बेहतर कानून और व्यवस्था के द्वारा उद्योग के लिए वातावरण में परिवर्तन करके निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के माननीय प्रधानमंत्री के जी के लक्ष्य को नई दिशा मिल रही है श्री मैथानी ने कहा कि कानपुर के युवा रोजगार के लिए अन्य राज्यों व देश में पलायन न करें इसके लिए मेरी और मेरे सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में प्रदेश में एमबीबीएस सीटों की क्षमता 400 से बढ़ाकर 1032 की गई है। स्वास्थ्य विभाग को बेहतर करने के लिए अटल बीमा योजना भी संचालित किया जा रहा है इसके अलावा आगामी दिनों में AAA+ ऍप को और मजबूत किया जाएगा। कीमोथेरेपी को कई अन्य सार्वजनिक अस्पतालों में प्रारंभ कराया जाएगा। दवाओं की होम डिलीवरी और पैथोलॉजी की सुविधा भी घर-घर उपलब्ध कराई जाएगी।

उन्होंने कहा, एक कार्यक्रम के द्वारा आगामी 7 अप्रैल को फुटवियर और गैर फुटवियर उद्योग लगाने वालों को आमंत्रित किया जाएगा। आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार द्वारा छोटे-छोटे उद्योग के लिए ट्रांसपोर्ट व्यवस्था बेहतर की जा की गई है। उद्योगों के लिए विद्युत व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए केस्को में 28 अधिशाषी अभियंता कार्यरत हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा निर्यात को आसान बनाया गया है। अब आयात या निर्यात करने वालों को वाले उद्यमियों का रजिस्ट्रेशन मात्र 30 मिनट में किया जाता है। उन्होंने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इसके तहत युवाओं को ऋण देने के मामले में कानपुर नगर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जिलाधिकारी ने कहा कि महिला उद्यमियों की समस्याओं का निवारण सर्वप्रथम किया जाना आवश्यक है। महिला उद्यमियों को नजरअंदाज करके समाज या देश आगे कभी बढ़ नहीं सकता। कहा , माननीय मुख्यमंत्री जी ने उद्योग के लिए है बेहतर वातावरण प्रदान किया है। इस बेहतर वातावरण को बनाए रखने के लिए हमें हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा।

 

*उद्यमियों ने की ये शिकायतें*

वहीं , उद्यमियों ने शिकायत किया कि उनके उद्योग के पास सड़क किनारे लगे इलेक्ट्रिक पोल में रस्ट लगे हुए हैं। केस्को के नए सॉफ्टवेयर से उद्योग के विद्युत बिल गलत आ रहें हैं।ऑनलाइन शिकायत हेल्प डेस्क में बैठे लोग उनकी सुनते नहीं है।उल्लेखनीय है कि केस्को के टोल फ्री नंबर में जनसुनवाई के निस्तारण के मामले में आईजीआरएस में किसको 75 में पायदान पर खड़ा है।

वहीं महिला उद्यमियों ने समस्याओं की जानकारी देते हुए कहा कि बहुत सारी महिलाएं छोटे 20 हजार, 50 हजार के छोटे स्तर पर व्यापार करती हैं। कभी-कभी उनके द्वारा बनाए गए उत्पाद अच्छे ब्रांड को भी पीछे छोड़ देते हैं लेकिन महिलाओं को टेक्नोलॉजी की जानकारी न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है, योजनाओं का लाभ लेने के लिए बैंक की प्रक्रिया भी अत्यधिक जटिल है।

 

*मंच से इन्हें मिला लाभ*

 

मंच से एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत एकता मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव,मिथिलेश कुमारी, सरोज मिश्रा को टूल किट का वितरण किया गया, जिससे उन्हें खुद का व्यापार शुरू करने में सहूलियत हो सके।

कार्यक्रम में विभिन्न उद्योगों से जुड़े प्रतिनिधि, महिला उद्यमी व संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *