कानपुर

 

गुरुदेव चौराहे पर सपा सांसद राम जी लाल सुमन का फूंका पुतला

 

हिन्दू रक्षा समिति एवं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में राणा सांगा के अपमान पर लोगों के भारी हुजूम ने पैदल मार्च कर गुरुदेव चौराहे पर पुतला दहन कर आक्रोश जताया। विरोध प्रदर्शन में आए हर व्यक्ति के चेहरे पर क्रोध और आक्रोश साफ नजर आ रहा था। सपा सांसद की तस्वीर पर लोगों ने जूते एवं चप्पल. से प्रतीकात्मक पिटाई की।हिन्दू रक्षा समिति के संयोजक अभिजीत राय ने यह कहा कि ऐसे बयान जानबूझ कर दिया गया है।जो कि दलगत और सस्ती राजनीति है दलित समाज को आगे आकर ऐसे नेता का विरोध करना चाहिए और रोटी बेटी तक का रिश्ता न रखते हुए बहिष्कार करना चाहिए।वहीं एड .दिव्यांशु राजावत ने यह मांग रखी कि सपा को तत्काल सांसद रामजीलाल सुमन को पार्टी से बर्खास्त करे और मुकदमा दर्ज़ कर जेल भेजना चाहिए। प्रदेश अ. भा. क्षत्रिय महासभा के मण्डल अध्यक्ष सहेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि यदि सपा सांसद माफी नह मांगेगा तो प्रदेश के हर कस्बे तहसील जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर समाजवादी पार्टी की हिन्दू विरोधी नीति सर्व समाज को जागरूक करने का कार्य करेंगे।

विरोध प्रदर्शन में दिव्यांशु राजावत , अनस शाहू, सत्येंद्र, अंशुमान त्रिपाठी, प्रियांशु चौहान, राजेश जोशी, मनीष चौबारी, दिग्विजय सिंह, सुधार सैनी, शैलेन्द्र सिंह आदि लोग प्रमुखता से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *