कानपुर में अलविदा जुमा की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट…CCTV और ड्रोन कैमरों से हो रही निगरानी
कानपुर में आज अलविदा जुमा की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट मोड़ पर है नमाज को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस की टीमें संवदेनशील और अतिसंवेदशील इलाकों में गश्त कर रही है। सड़क पर नमाज पढ़ने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस की टीमें मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में मुस्तैद है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी पैनल नजर रहेंगी। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर कमिश्नर, डीसीपी सेंट्रल, एडीसीपी, एसीपी के साथ भारी पुलिस बल तैनात।
