भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में ‘घर-घर संपर्क अभियान’ का भव्य शुभारंभ

कानपुर, 28 मार्च: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार के सफल 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी ‘घर-घर संपर्क अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का आज कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों के 254 मंडलों में भव्य शुभारंभ हुआ।

भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में आवंटित ग्रामों एवं वार्डों में इस अभियान को प्रारंभ किया। इस दौरान सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक वितरित किए गए और आमजन से संपर्क स्थापित कर संवाद किया गया।

 *अभियान की मुख्य विशेषताएं:*

✅ सरकार की उपलब्धियों की जानकारी – घर-घर जाकर पत्रक वितरित करना।

✅ जनता से सीधा संवाद – आमजन को योजनाओं और नीतियों से अवगत कराना।

✅ ‘मन की बात’ का प्रचार – इस अभियान के प्रथम चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को अधिक से अधिक घरों तक पहुंचाना।

आज देर शाम भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय, नौबस्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने इस अभियान की क्षेत्रीय मॉनिटरिंग टीम के साथ एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न जिलों में अभियान की प्रगति की जानकारी ली गई और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

श्री पाल ने बताया कि यह अभियान 30 मार्च तक चलाया जाएगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी हर घर तक पहुंचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे और भाजपा की जन-समर्थक नीतियों को आम जनता के बीच ले जाएंगे।

बैठक में क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह सुनील तिवारी पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज राजपूत हर्ष द्विवेदी पवन पांडे आलोक शुक्ला ऋषभ शुक्ला जितेंद्र सचान आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *