आज सांसद श्री रमेश अवस्थी जी और विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने गोविंद नगर विधानसभा अंतर्गत,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से मांगे गए एलिवेटेड रोड (पुल) के उनकी सैद्धांतिक मंजूरी उपरांत सेतु निगम के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया।

यह पुल,मरियमपुर चौराहे से प्रारंभ करके, यह एलिवेटेड ओवर ब्रिज, फजलगंज चौराहा के ऊपर से, रेलवे लाइन गोविंदपुरी के ऊपर से, चावला मार्केट चौराहा के ऊपर होते हुए, नंदलाल चौराहा के ऊपर से, आगे सचान गेस्ट हाउस चौराहे के ऊपर से,सीधे हाईवे तक उतारने की योजना पर, सभी वैकल्पिक कार्य योजना बनाकर उसकी, डीपीआर तैयार करने का निर्देश,सांसद जी और विधायक जी ने, सेतु नियम के अधिकारियों को दिया।

अधिकारियों को मौके पर फजलगंज चौराहे से स्थल दिखाते हुए, गोविंदपुरी पुल तक भौतिक निरीक्षण कराया।जिसमें अधिकारियों ने बताया कि मरियमपुर चौराहे से पुल निर्माण में कोई दिक्कत नहीं है परंतु गोविंदपुरी पुल के ठीक पहले, स्थल कम होने की वजह से पुल के कर्व लेने में, कठिनाई आ रही है, निर्माण में जगह की कमी है तथा सर्विस लेन भी देनी आवश्यक होती है। इस पर अधिकारियों से मौके पर कहा गया कि जिस प्रकार से हाइट लेकर के, मेट्रो के सिंगल पिलर पर फोरलेन सड़क की डिजाइन की तर्ज पर, तैयार कराकर बनारस में पुल बना है। उसी तर्ज पर यहां की डिजाइन को तैयार किया जाए।बजट जो भी बढेगा, उसको माननीय मुख्यमंत्री जी से दिलवा दिया जाएगा। पर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिए,लाखों लोगों को लाभान्वित करने वाला यह पुल, जो काफी मशक्कत के बाद,मा.योगी जी से मंजूरी प्राप्त की गई है, उसे कम से कम, 100 वर्षों के लिए, जनता को राहत देने वाली योजना अंतर्गत,विस्तृत आकार में बनाया जाए।

सांसद जी और विधायक जी ने अधिकारियों से कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि उक्त पुल के निर्माण में आसपास किसी नागरिक को या किसी भी प्रतिष्ठान को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए। डिजाइन को इस प्रकार से तैयार कराया जाए, जिस पर घुमावदार 800 से 1000 मी कर्व भी बनाने की आवश्यकता हो, तो बना लिया जाए।परंतु कोई अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। सर्विस लेन का निर्माण भी प्रोजेक्ट में जोड़ लिया जाए, इसके साथ ही इलेक्ट्रिक पोल (खम्बों) और जल निगम की लाइनों, सीवर तथा पेयजल की लाइन या अन्य को भी चेक करके,यदि उसका कोई व्यवधान है, तो उस पर भी, उक्त को शिफ्ट करने का एस्टीमेट इसी पुल पर ले लिया जाए। अन्यथा बार-बार बजट और अधिक दिलवाले की कठिनाई आती है।

सांसद रमेश अवस्थी जी ने कहा कि गोविंदपुरी के घुमावदार वाले पुल की तरफ से भी इसकी डिजाइन तैयार कर ले।जो 200 मीटर के लगभग एक्स्ट्रा मार्ग बनेगा, उसकी भी तथा दो-तीन डिजाइन और भी बना ले,तब हम लोग बैठकर,पुनः विचार करके, तब शासन को प्रेषित करेंगे।

विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने कहा कि एयरपोर्ट की इजी कनेक्टिविटी से हमारे विधानसभा में उद्योगों को पंख लगने में तथा बाहर से आने वाले बायर्स को आसानी से आगमन के कारण से, गरीब और जरूरतमंद लोगों को अधिक संख्या में नौकरी तथा रोजगार के साधन सर्जन होंगे।और कानपुर को भी राजस्व की अधिक प्राप्ति होगी ।और लाखों लोगों को जो एयरपोर्ट का प्रयोग करते हैं उनको एक इजी कनेक्टिविटी मिलेगी, यानी 20 से 25 मिनट के अंदर अंदर,फजलगंज से एयरपोर्ट तक पहुंचने में सुविधा हो जाएगी। अन्यथा आज की तारीख में डेढ़ घंटे का समय मात्र एयर पोर्ट पहुंचने में लगता है।

उक्त निरीक्षण में सांसद जी एवं विधायक जी के साथ सेतु निगम के अधिकारी मुख्य परियोजना प्रबंधक सेतु निगम कानपुर अंचल वीके सेन, सहायक अभियंता सेतु निगम अरविंद कुमार सागर,डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर एसके सुमन

एवं संतोष सिंह गोले,हेमू शुक्ला,मनोज शुक्ला,सुनील गुप्ता,मोहन विश्वकर्मा,ओम प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे

-विपिन दुबे विधानसभा कार्यालय प्रभारी

29/03/2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *