तेज़ रफ्तार का फिर दिखा कहर तेज़ रफ्तार डंफर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत महिला घायल

 

 

काननपुर सचेण्डी में तेज़ रफ्तार डंफर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए हैलट हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने महिला की हालत चिंताजनक बताई है.

 

 

मृतक के पास मिले आधार कार्ड से हुई शिनाख्त

 

 

कानपुर, डंफर की तेज टक्कर लगने से बाइक सवार की तो मौके पर मौत हो गई. वही महिला की भी हालत चिंताजनक बताई गई है. पुलिस जांच पड़ताल में मृतक के पास आधार कार्ड सहित कई कागजात मिले. जिसमें मृतक का नाम लकी गौतम (30) निवासी पुखरायां थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात बताया गया है. पुलिस परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है.

 

 

घटना के बाद चालक मौके से फरार पुलिस तलाश में जुटी

 

कानपुर, तेज रफ्तार डंफर चालक टक्कर मारने के बाद डंफर छोड़कर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंफर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है. थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक के पास मिले मोबाइल से घटना की जानकारी परिजनों से संपर्क किया जा रहा है. तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *