ऑपरेशन त्रिनेत्र फेज-2 : कानपुर एडिबल प्रा.ली.ने 20 चौराहों को गोद लिया, लगवाएंगे CCTV कैमरे

 

कानपुर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र फेज-2’ को लगातार व्यापारिक समुदाय का भी समर्थन मिल रहा है। कानपुर एडिबल प्रा.ली. के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार गुप्ता ने आज विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर शहर के 20 चौराहों को गोद लेने की सहमति दी है।पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के शिक्षित और जागरूक वर्ग, विशेषकर व्यवसायी और चिकित्सक, सामाजिक बदलाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि श्री गुप्ता का यह सहयोग शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने में सहायक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *