ईद और नवरात्र- 31 मार्च-1 अप्रैल को बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक
एडीसीपी ट्रैफिक ने दो दिनों के लिए रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की
नमाजियों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी.
नवरात्र और ईद उल फितर के अवसर पर बजरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बड़ी ईदगाह पर नमाज अदा होनी है. इसको लेकर यातायात विभाग के द्वारा रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है. एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह ने बताया कि चंद्र दर्शन के अनुसार 31 मार्च और 1 अप्रैल को सुबह 6:00 बजे से नमाज समाप्ति तक यह व्यवस्था लागू रहेगी. नमाजियों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है.लाल इमली चौराहे की तरफ से आने वाले वाहन कर्नलगंज चौराहा से बाएं मुड़कर बजरिया चौराहे (बकरमंडी ढाल) की ओर नहीं जा सकेंगे. ऐसे वहां कर्नलगंज चौराहे से सीधे शनि देव मंदिर तेरा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे.गोल चौराहा हैलट की ओर से आने वाले वाहन बेनाझाबर तिराहे से सीधे ईदगाह चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे. ऐसे वाहन बेनाझाबर तिराहे से बाएं मुड़कर चांदनी नर्सिंग होम के सामने से अपने गंतव्य को जा सकेंगे.जरीब चौकी (पी रोड) की ओर से आने वाले वाहन रामबाग चौराहे से बजरिया चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे. ऐसे वाहन रामबाग चौराहे से बाएं मुड़कर ब्रह्मनगर चौराहे की ओर से अपने गंतव्य को जा सकेंगे.80 फीट रोड की ओर से आने वाले वाहन ब्रह्मनगर चौराहे से बाएं मुड़कर ईदगाह चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे. ऐसे वाहन ब्रह्मनगर चौराहे से आगे रामबाग तिराहा से दाहिने मुड़कर पी रोड होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे.छह बंगलिया चौराहे की ओर से आने वाले वाहन मकरावर्टगंज ढाल से दाहिने ईदगाह चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे. ऐसे वाहन मकरावर्टगंज ढाल से आगे शनि देव मंदिर तिराहे से बाएं मुड़कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे. हलीम कॉलेज चौराहे नाला रोड की ओर से आने वाले वाहन बजरिया चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे. ऐसे वाहन सीसामऊ चौराहे से बाएं मुड़कर अपने गंतव्य को जा सकेंगे.लकड़मंडी रोड की ओर से आने वाले वाहन कायस्थाना चौराहा से आगे बजरिया बकरमंडी ढाल की ओर नहीं जा सकेंगे.लाल इमली चौराहे की तरफ से आने वाले नमाजी अपने दो पहिया/चार पहिया वाहनों के चुन्नीगंज चौराहे से आगे शनि देव मंदिर तिराहे वाली रोड पर सड़क के दोनों और पार्क कर सकेंगे.
गोल चौराहा हैलट की ओर से आने वाले नमाजी अपने दो पहिया/चार पहिया वाहनों को वीरेंद्र स्वरूप ग्राउंड में पार्क कर सकेंगे.जरीब चौकी/पी रोड की ओर से आने वाले नमाजी अपने दो पहिया/चार पहिया वाहनों को रामबाग तिराहे से पहले पी रोड पर सड़क के दोनों ओर पार्क कर सकेंगे.80 फीट रोड की ओर से आने वाले नमाजी अपने दो पहिया/चार पहिया वाहनों को ब्रह्मनगर चौराहे से पहले 80 फीट रोड पर सड़क के दोनों ओर पार्क कर सकेंगे.छह बंगलिया चौराहे की ओर से आने वाले नमाजी दोपहिया/चार पहिया वाहनों को मकरावर्टगंज ढाल से आगे शनिदेव मंदिर तिराहे तक सड़क के दोनों ओर पार्क कर सकेंगे.हलीम कॉलेज चौराहे नाला रोड की ओर से आने वाले नमाजी अपने दो पहिया/चार पहिया वाहनों को सीसामऊ चौराहे से पहले नाला रोड सड़क के दोनों ओर पार्क कर सकेंगे.लकड़मंडी रोड की ओर से आने वाले नमाजी अपने दो पहिया/चार पहिया वाहनों को कायस्थाना तिराहे से पहले लकड़मंडी रोड पर सड़क के दोनों ओर पार्क कर सकेंगे.
बारादेवी चौराहे से कोई भी वहां गौशाला की तरफ नहीं जा सकेंगे. ऐसे वाहन साइड नंबर वन होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे.गौशाला चौराहा से कोई भी वहां बारादेवी चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे. ऐसे वाहन गौशाला चौराहा से सोटे बाबा हनुमान मंदिर या थाना किदवई नगर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे.
एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह ने बताया कि ईद उल फितर और नवरात्र के त्यौहार को देखते हुए शहर में डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है. ताकि आमजन मानस को किसी भी तरह की कोई सुविधा न हो. डायवर्जन की व्यवस्था 30 तारीख से नवरात्र समाप्ति तक लागू रहेगी.पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार यह बताया कि ईद उल फितर के अवसर पर कानपुर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. सभी संवेदनशील स्थान पर कड़ी निगरानी रखते हुए सकुशल नमाज अदा कराई जाएगी. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 4 पुलिस उपायुक्त, 6 अपर पुलिस उपायुक्त, 15 सहायक पुलिस आयुक्त, 82 निरीक्षक, 804 उप निरीक्षक, 92 महिला उपनिरीक्षक, 1385 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल और 316 महिला कांस्टेबल को तैनात किया गया है. इसके अलावा 92 क्यूआरटी और दो कंपनियां पीएससी को जनपद में तैनात किया गया है. 20 क्यूआरटी रिजर्व में रहेंगी. जिनमें 10 पुलिस लाइन और 10 पुलिस ऑफिस में होगी।साथ ही 1 कंपनी पीएसी भी रिजर्व में रखी गई है।
