कानपुर

 

सचेंडी में दरोगाओं का मानवीय चेहरा, विकलांग व्यक्ति की मदद कर निभाई मित्र पुलिस की भूमिका

 

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में पुलिस का एक मानवीय चेहरा देखने को मिला। ईद की नमाज के लिए जा रहे एक विकलांग व्यक्ति की सहायता करते हुए सचेंडी थाने के उपनिरीक्षक देशराज सिंह और उपनिरीक्षक यश निरंजन ने उसे नेशनल हाईवे पार कराया।

 

पुलिसकर्मियों ने मित्र पुलिस की भूमिका निभाते हुए अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन किया। विकलांग व्यक्ति की मदद कर उन्होंने संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का उदाहरण पेश किया, जिससे आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और बढ़ा।

 

ईद के मौके पर जहां कानपुर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, वहीं पुलिस प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया कि किसी भी नागरिक को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उपनिरीक्षकों के इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *