कानपुर

 

कानपुर में हाइटेक साइबर फ्रॉड गिरोह का हुआ पर्दाफाश

 

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट को उस समय एक बड़ी संफलता हाथ लगी जब विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ।

इस गिरोह में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल है।ओर इनके पास से तीन लेपटॉप नौ स्मार्ट फोन 14 कीपैड फोन एक वाईफाई यत्र के साथ दो पास बुक सात डेबिट कार्ड व एक कार बरामद की है।

इस गिरोह ने तीन से चार करोड़ रुपए के साथ साथ करीब सवा लाख लोगों को चुना लगाया है।

वहीं डीसीपी क्राइम सैयद मोहमद क़ासिब ने पूछताछ के बाद वार्ता के दौरान बताया कि हरिओम पांडे इस गिरोह का मास्टर माइंड है और अन्य सदस्य अनुराग दीक्षित,अरीबा अंसारी,कीर्ति गुप्ता सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का साझा देकर उन भोले भाले लोगों से पैसा अपने खाते में फ्रांसफर करा कर पैसा निकाल लिया करते थे जिस बात की पुलिस को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी जिस पर पुलिस ने टीम बनाकर चारो आरोपियों को धर दबोचा वही अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से बीस हजार का इनाम दिया जाएगा ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *