
दिनांक 31 मार्च 2025
*बड़ी ईदगाह में सपा का कैंप में हजारों की संख्या में ईद की मुबारकबाद के साथ गले मिलकर बधाइयां दी गई*
कानपुर सोमवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के साथ पीडीए टीम ने बड़ी ईदगाह में कैंप लगाकर हजारों रोजेदारों को ईद की मुबारकबाद देकर देश में अमन और शांति के लिए गले मिलकर बधाइयां दी गई
उपरोक्त अवसर पर बधाई देने के बाद पीडीए टीम और पत्रकारों से एक संक्षिप्त वार्ता में कहा गया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मननीय श्री अखिलेश यादव को लखनऊ में ईदगाह में जाते वक्त रास्ते में रोके रखा और काफी जद्दो जहद के बाद एक गाड़ी के साथ जाने दिया इससे लगता है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव का बढ़ता जनाधार देखकर भाजपा ने सीमित तानाशाही का संदेश लेकर ईदगाह में जाने से रोका जो राजनीतिक इतिहास में ईदगाह में जाने से रोकने की पहली घटना है इससे सिद्ध हो गया है कि भाजपा देश में अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रही है।।
ईदगाह कैंप मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,आसिफ क़ादरी, फखरे आलम अंसारी, दीपक खोटे, शादाब आलम, राहुल यादव,जीतू कैथल आदि लोग मौजूद रहे।।
