*प्रॉपर्टी ऑफिस में लगी भीषण आग,सामान व दस्तावेज जलकर खाक*
कानपुर:कल्याणपुर में प्रॉपर्टी ऑफिस में आग लगने से भीषण आग लग गई।आग लगने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया वही इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई।जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।हालांकि ऑफिस में रखा सामान और दस्तावेज पूरी तरह से जलकर खाक हो गए।
*शॉर्ट सर्किट से आग लगने की से संभावना*
कल्याणपुर के न्यू शिवली रोड पर स्थित महिला होटल तिराहे के पास बाला जी भोजनालय के पास युग शिला प्रॉपर्टी डीलर के मुख्य कार्यालय के ऊपरी मंजिल पर प्रोपाइटर अनीश अहमद का कार्यालय है।सोमवार दोपहर को कार्यालय से अचानक आग की लपटे उठने लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
*फायर बिग्रेड ने पाया आग पर काबू*
आनन फानन में आग लगने की सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई।कुछ ही देर में फायर टेंडर की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और फायर कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
*सोफा,कुर्सी,मेज अलमारी के साथ जरूरी दस्तावेज भी हुए खाक*
आगजनी की घटना के बाद भीषण आग होने की वजह से कार्यालय से कोई सामान बाहर नहीं निकाला जा सका।कार्यालय में रखा सोफा,कुर्सी, मेज और अलमारी समेत तमाम जरूरी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।आग लगने से कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन अभी तक नहीं हो सका है।
