आज 31 मार्च

*भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर भाजपा स्थापना दिवस पर हर घर पार्टी का झंडा फहराएगी।*

भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर की एक अति आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने आहुत की।बैठक में अनिल दीक्षित ने भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का पटका पहना कर स्वागत किया और उनको मिष्ठान खिला कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।बैठक को संबोधित करते हुए अनिल दीक्षित ने 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस को पर्व की की तरह हर्षौल्लास की तरह मनाने को कहा उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस पर कानपुर उत्तर जिले के एक एक घर पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लहराना चाहिए।इसके लिए उन्होंने मंडल अध्यक्षों को पार्टी का ध्वज भी वितरण किए । संचालन अवधेश सोनकर ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से उमेश निगम जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा,अभिनव दीक्षित, शिवांग मिश्रा,अंशु ठाकुर मंडल अध्यक्ष,योगेश पांडे,दीपक शुक्ला,शुभम दीक्षित, गौरव पांडे,भानु प्रताप सिंह,जनक सिंह,अजय राय,विजय पटेल,राजेश जोशी,रोहित साहू इंद्रजीत खन्ना,आशीष तिवारी ,दीपक चौहान,सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *