फ्री फायर गेम खेलता रहा बेटा, स्टेनो के खाते से पार हो गए पांच लाख

कानपुर । कानपुर में हम एक ऐसी खबर की बताने जा रहे है जिसे जानकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। अगर आपका बच्चा भी मोबाइल पर गेम खेलता है तो आप उस पर ध्यान रखिये, खबरदार हो जाइए होशियार हो जाइए, क्योंकि खेल-खेल में आपका एकाउंट कहीं खाली न हो जाए। ऐसा ही एक मामला उप्र के कानपुर से निकलकर सामने आया है जहां मोबाइल गेम खेलते समय बच्चे के हाथों एकाउंट से 05 लाख रुपये निकलवा लिए गए और इसकी जानकारी भी घरवालों को नहीं हुई। जब मामले का पता पीड़ित श्रमायुक्त दफ्तर में तैनात स्टेनो को हुई तो उसके होश उड़ गए और शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार, नवाबगंज थाना निवासी चंद्रशेखर श्रमायुक्त कार्यालय में स्टेनो के पद पर कार्यरत है। उनके बैंक खाते से 20 दिन में कई बार में पांच लाख रुपये का ट्रांजेक्शन एक ही खाते में कर लिया गया। जब चंद्रशेखर ने पैसा निकलने की जानकारी की तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चंद्रशेखर कानपुर के लेबर आफिस में स्टेनो के पद पर तैनात है। ये ट्रांजेक्शन बेटे के मोबाइल पर गेम खेलते समय हुआ। बेटे ने बताया कि वो मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेल रहा था, जो दो स्टेज के बाद लॉक हो गया था। लॉक खुलवाने के लिए उसने यूट्यूब से एक नम्बर निकालकर गेम अनलॉक करने के लिए फोन किया। अनलॉक करने के लिए सबसे पहले उसने 750 रुपये लिए, फिर धीरे-धीरे 20 दिनों में 05 लाख रुपये ट्रांजेक्शन हो गया। एकाउंट से पैसा निकलने पर पिता चंद्रशेखर ने बेटे से पूछा तो उसने उसकी शिकायत पुलिस कमिश्नरेट क्राइम ब्रांच से की है। अपर पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि श्रमायुक्त कार्यालय में कार्यरत स्टेनो चन्द्रशेखर द्वारा खाते से पांच लाख रूपये पार होने की शिकायत की गई है। शिकायती पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही उस एकाउंट को बंद करवा दिया गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी करा ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *