आज 31 मार्च

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम में कानपुर उत्तर जिले ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश में कानपुर उत्तर जिले के प्रथम स्थान प्राप्त करने पर जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कानपुर उत्तर जिले के मन की बात कार्यक्रम के संयोजक व कार्यालय मंत्री रोहित साहू को पटका पहना कर और मिष्ठान खिला कर बधाई दी।जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ तबसे आज पहली बार भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर जिला उत्तर प्रदेश में प्रथम आया।यह उपलब्धि रोहित साहू,जिला मॉनिटरिंग टीम की संयोजक सुनीता गौड़,सचिन गौड़,विधि राजपाल,यश वर्मा,यश जायसवाल,उत्कर्ष तिवारी,शरद सिंह,बलराम सिंह, भरत त्रिपाठी के कड़े परिश्रम और समर्पण से यह उपलब्धि प्राप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *