
*भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में आगामी अभियानों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित*
कानपुर, 01 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र मुख्यालय पर आज क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय मॉनिटरिंग टीम के साथ आगामी अभियानों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री प्रकाश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का तीसरा कार्यकाल भारत की राजनीति में विकास और परिवर्तन का नया युग लेकर आया है। इस ऐतिहासिक अवसर के बीच 6 अप्रैल को भाजपा का 45वां स्थापना दिवस बड़े स्तर पर मनाया जाएगा।
*स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन*
6 अप्रैल की पूर्व संध्या पर सभी 17 जिला कार्यालयों को बिजली की झालरों से सजाया जाएगा।
6 अप्रैल को सभी जिला कार्यालयों में भाजपा का झंडा फहराया जाएगा और मिष्ठान वितरण किया जाएगा।
भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि अपने-अपने घरों की छत पर भाजपा का ध्वज फहराकर #BJP4ViksitBharat हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर सेल्फी पोस्ट करेंगे।
जिला स्तर पर भाजपा की सफल यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
*7 अप्रैल: सम्मान और पुष्पांजलि कार्यक्रम*
सभी बूथों पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र स्थापित कर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
इस कार्यक्रम में बूथ समिति के सदस्य, पन्ना प्रमुख, प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता भाग लेंगे।
बूथ स्तर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अकाल भाषण (संक्षिप्त संबोधन) आयोजित किया जाएगा।
हर घर पर भाजपा का ध्वज फहराने और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आह्वान किया गया।
*8-9 अप्रैल: विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन*
विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
प्रत्येक सम्मेलन में भाजपा के तीन वरिष्ठ नेता अलग-अलग विषयों पर संबोधित करेंगे।
*7-12 अप्रैल: “गांव चलो अभियान”*
7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक “गांव चलो अभियान” चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत भाजपा के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि गांवों का प्रवास करेंगे।
विभिन्न सरकारी योजनाओं के कम से कम 10 लाभार्थियों से मिलकर चर्चा की जाएगी।
भाजपा ध्वज के साथ शोभायात्रा, गांवों में चौपाल, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, आपातकाल सेनानियों एवं राम मंदिर कारसेवकों का सम्मान किया जाएगा।
बूथ समितियों की बैठक, मंदिरों, अस्पतालों, स्कूलों एवं गलियों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री पूनम द्विवेदी पवन प्रताप सिंह सुनील तिवारी राम कुमार द्विवेदी वीरेंद्र तिवारी पवन पांडे आलोक शुक्ला अर्शी सुल्तान राम सिंह चंदेल सहित क्षेत्रीय मॉनिटरिंग टीम के सदस्य मौजूद रहे ।
उच्च जानकारी भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है ।
