कानपुर
उत्तर प्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति लागू होने के बाद चिन्हित किए हुए स्थानों का देशी शराब के ठेका का विरोध कानपुर की जनता ने शुरू कर दिया है।इसी क्रम में शहर के विभिन्न विभिन्न स्थानों में ठेका के लिए आवंटित जगह चुनने के कारण क्षेत्रों लोगो में विशेष कर महिलाओं में आक्रोश के स्वर तेज हो गए है आरोप है सघन रिहासी स्थानों में शराब के ठेका का संचालन क्षेत्र में असामाजिक तत्वों को एकत्र करेगा।जिससे बच्चों के भविष्य पर एक खतरा महसूस किया जा रहा है।जिसके कारण कानपुर के श्याम।नगर रामपुरम,दामोदर नगर ओर नौबस्ता क्षेत्र में ठेके खुलने पर क्षेत्रीय लोगों ने विरोध स्वरूप नारेबाजी शुरूकर क्षेत्रीय महिलाओं ने झाड़ू डंडा लेकर विरोध कर ठेके को बंद किए जाने की मांग की।
