भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा धूमधाम से

 

रामनवमी के मौके पर निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

 

 

श्री अयोध्या धाम की तरह कानपुर में भी मानेगा भगवान श्री राम का जन्मोत्सव रामनवमी के अवसर पर कानपुर में धूमधाम के साथ भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा यह जानकारी आज श्री राम जानकी मंदिर के महंत राम गोविंद दास ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए दी। श्री राम जानकी मंदिर के महंत राम गोविंद दास जी ने कहा कि इस बार श्री अयोध्या धाम की तरह ही कानपुर के सरसैया घाट स्थित राम जानकी मंदिर में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आपने बताया कि हमारे सनातन धर्म में भगवान के 24 अवतार हुए हैं उनमें श्री राम का अवतार बहुत मर्यादित एवं धर्म की स्थापना करने वाला हुआ है। राजधर्म की सर्वोपरि व्यवस्था उन्होंने स्थापित की। जिसे रामराज के रूप में जाना जाता है। देश के कई हिस्सों में रामनवमी के अवसर पर विभिन्न प्रकार की झांकियां सजाई जाती हैं तथा शोभायात्राएं निकल जाती हैं।कानपुर में भी भव्य शोभायात्रा निकल जाने के साथ ही जगह-जगह श्री राम जानकी की झांकियां सजाई जाएगी तथा आने वाले भक्तों को श्री राम विवाह माता सीता के जीवन से परिचित कराया जाएगा। महंत श्री राम गोविंद दास जी ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर सभी भक्तों को रामराज की स्थापना किस तरह से हो तथा भारत विश्व गुरु किस तरह बने इस पर भी विचार किया जाएगा। इस बार 6 अप्रैल को पड़ने वाली रामनवमी पर मंदिर में महा अभिषेक तथा तुलसी पत्र एवं पुष्प से सहस्त्रार्चन किया जाएगा तथा महा आरती के पश्चात प्रसाद वितरण होगा।प्रेस वार्ता में श्री अवधेश बाजपेई अजय कुमार मिश्रा राजीव अग्निहोत्री और पंकज समेत अन्य भक्तगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *