कानपुर

 

कानपुर मेडिकल कॉलेज में होगा जटिल हर्निया का निःशुल्क ऑपरेशन

 

कानपुर सर्जिकल क्लब एवं जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा इंडियन एसोसिएशन ऑफ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंडोसर्जनस व एसोसिएशन ऑफ सर्जनस ऑफ इंडिया के तत्वाधान में एक तीन दिवसीय राष्ट्रीय हर्निया कांफ्रेंस का कार्यक्रम किया जा रहा है।

कार्यक्रम आयोजक ने बताया की 11 से 13 अप्रैल तक जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, ऑडिटोरियम में किया जायेगा। जिसमे सारे विश्व में सबसे ज्यादा होने वाली हर्निया की बिमारियों, ऑपरेशन से सम्बंधित जटिलताओं और सुरक्षित विधि से ऑपरेशन की तकनीकियों के विषय में देश के विभिन्न स्थानों से आये सुप्रसिद्ध सर्जन अपने विचार व्यक्त करेंगे। वही जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, के प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला ने कहा की कानपुर मेडिकल कॉलेज उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनुसन्धान के लिए समर्पित है। FALS Hernia conference इसी दिशा में उठाया गया एक महत्त्वपूर्ण कदम है जिससे न सिर्फ प्रतिभागी शल्य चिकित्सक बल्कि आम जनता को बहुत लाभ मिलेगा। वही FALS Hernia कांफ्रेंस के ओर्गनइजिंग चेयरमैन व जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. जी. डी. यादव ने बताया की काफ्रेंस के अंतर्गत 15 से 20 निर्धन मरीजों की एडवांस दूरबीन हर्निया सर्जरी 13 अप्रैल 2025 को निःशुल्क की जाएँगी। इसके लिए पंजीकरण 3 अप्रैल से 10 अप्रैल 2025 तक सर्जरी विभाग में करवा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *