झींझक रेलवे फाटक 6 महीने के लिए बंद हुआ

झींझक रेलवे फाटक 6 महीने के लिए बंद हुआ
लगभग 1 किलोमीटर लगाना होगा चक्कर

रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के चलते 6 माह के लिए रेलवे फाटक को बंद किया गया ।
रेलवे के अधिकारियों वरिष्ठ खंड अभियंता प्रयागराज एके शुक्ला सहायक अधिशासी अभियंता आर एस डब्ल्यू एनके शर्मा ने अपनी टीम के साथ ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण करने के बाद फाटक को बंद कराया।
आरओबी निर्माण में वाहनों के आवागमन के चलते सेतु निगम को दो पिलर बनाने में आ रही दिक्कतों के चलते रेलवे फाटक बंद करने का निर्णय लिया गया।
आवागमन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के तहत छोटे वाहन नसरसेड़ा अंडरपास से और बड़े वाहन कंचौसी रोड से आवागमन कर सकेंगे ।
रेलवे फाटक से प्रतिदिन लगभग20 से 25 हजार वाहनों को आवागमन होता है इन वाहनों को रेलवे द्वारा बनाए गए वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *