जुमे की नमाज को लेकर शहर में अलर्ट रावतपुर में पुलिस ने किया पैदल गस्त कहा शांति ब्यवस्था बनाये रखें

 

 

कानपुर, शुक्रवार को शहर में शांति ब्यवस्था बनाएं रखने के लिए अधिकारियों ने संवेदनशील व अति संवेदनशील एरिया में पैदल ग्रस्त किया दुकानदारों व व्यापारियों से बातचीत की सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की कहा किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दे क्षेत्र ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है, रावतपुर में पीएसी और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है सभी से बातचीत कर आपसी सौहार्द वा भाईचारा बनाए रखने की अपील की जा रही है,

 

रावतपुर में अफसरों का डेरा चप्पे चप्पे पर निगरानी

 

कानपुर, रावतपुर थाना क्षेत्र के कई एरिया अति संवेदनशील एरिया में आते कई बार यहां पर माहौल खराब होने के चलते पुलिस की खास नजर रावतपुर गांव में है, अफसर ने भी अपना डेरा रावतपुर में जमा रखा है इस दौरान वहां के रहने वाले कई नमजियो से बात की गई है इस पर सभी ने पुलिस से कहा कि किसी प्रकार का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा वह हर समय पुलिस से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालेंगे सभी से आपसी भाईचारा बना कर रखेंगे अगर कोई किसी प्रकार की अफवाह फैलता है तो उसकी सूचना व तत्काल पुलिस को देंगे पुलिस कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी नमाजी को परेशानी नहीं होनी चाहिए सभी पुलिसकर्मी ध्यान पूर्वक अपनी ड्यूटी स्थल पर ड्यूटी करेंगे,

 

 

ड्रोन से निगरानी अफसरों की भी तैनाती

 

कानपुर, रावतपुर गांव में गुरुवार शाम से ही अफसरों की गाड़ियों के सायरनो से रावतपुर गांव गूँज उठा था, देर रात को भी अधिकारीयों ने वह तैनात पुलिस कर्मियों से बातचीत की, कहा सभी को प्यार से समझाये सभी से सम्मान पूर्वक बात करे,पुलिस आयुक्त ने निर्देश देते हुए कहा की हाईटेक ड्रोन कैमरे से निगरानी करे, सभी शहर काजी और मौलानाओ से बात करे सोशल मीडिया पर निगरानी करे अगर कोई भी किसी भी तरह का भड़काऊ पोस्ट करता है तो तत्काल उसे पर कार्रवाई करें चाहे वह किसी भी दल का हो हीला हवाली करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *