जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात में अधिवक्ता होंगे नामित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात में अधिवक्ता होंगे नामित

कानपुर देहात 1 सितंबर 2021

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात में कार्य करने हेतु पूर्व में नियुक्त किये गये नामिका अधिवक्ताआें का कार्यकाल समाप्त हो चुका है तथा नये पैनल अधिवक्तआें की नियुक्ति राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (मुफ्त और सक्षम कानूनी सेवा विनियम, 2010) के नियमानुसार किया जाना है। जनपद से संबंधित अधिवक्तागण सदस्यों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात हेतु नये पैनल नामिका अधिवक्ताआें की नियुक्ति तीन वर्ष के लिये किया जाना है जो अनिल कुमार झा, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्रधिकरण, कानपुर देहात के निर्बल और निसहाय व्यक्तियों के दीवानी/आपराधिक/राजस्व मामलों की पैरवी शासन द्वारा निर्धारित फीस व वाद व्यय पर करने पर सहमत हैं। ऐसे इच्छुक अधिवक्ता जिन्होनें कम से कम 03 वर्ष का विधि व्यवसाय का अनुभव प्राप्त कर लिया हो, ऐसे अधिवक्तागण अपना आवेदन पत्र दिनांक 30 सितम्बर 2021 समय 04:00 बजे तक आवश्यक रूप से सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के कार्यालय में प्रस्तुत करें।
नोटः- उपरोक्त पद अवैतनिक है। अधिवक्तागण को सम्मान स्वरूप वाद निस्तारित होने पर मात्र मानदेय का प्रावधान है।
आवेदन पत्र का प्रारूप
01.   आवेदक का नाम-
02.  पिता/पति का नाम-
03.  स्थायी पता-
04. चैम्बर का पता-
05. रजिस्ट्रेशन नम्बर व दिनांक-
06. विधि व्यवसाय की अवधि-
07. अनुभव क्षेत्र दीवानी/आपराधिक/राजस्व
08. क्या शासन द्वारा निर्धारित फीस पर कार्य करने के लिए सहमत हैं?
हां/नहीं।___
दिनांकः-                                                                    आवेदक/अधिवक्ता के हस्ताक्षर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *