रेलवे प्रबंधक के आने की सूचना पर कानपुर सेंट्रल पर साफ सफाई को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था
कानपुर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण करने आ रहे रेल प्रबंधक की जानकारी मिलते ही सेंट्रल स्टेशन पर मानो भूचाल आ गया हो और चारों तरफ सफाई कर्मचारी दौड़ने लगे। स्टेशन के सभी प्लेटफार्म पर सफाई व्यवस्था को उच्च दुरुस्त किया जाने लगा। जगह झाड़ू लगाए जाने के साथ ही पड़े कूड़े के ढेर को हटाया गया तथा महीनों से गंदगी की समस्या से जूझ रही भूमिगत सुरंग को साफ करने के साथ ही उसकी धुलाई भी की गई। जब रेल अफसरो से इस सफाई की जानकारी की गई तो उन्होंने कहा कि कुछ नहीं यह बस एक रूटीन सफाई है। अधिकारी आ रहे हैं यह जानकारी है लेकिन यात्रियों की सुविधाओं के लिए इस तरह की सफाई की व्यवस्था लगभग रोजाना की जाती है। हर प्लेटफार्म को साफ करने के साथ ही उसकी धुलाई भी की जाती है। जबकि यात्रियों की माने तो भूमिगत सुरंग में नाली बज बजाती रहती है और सीवर की बदबू आती है।आज इस भूमिगत सुरंग की साफ सफाई किए जाने के साथ ही बाकायदा इसकी धुलाई की गई और चूने का छिड़काव करने के साथ इसकी बदबू को खत्म करने के लिए भी व्यापक इंतजाम किए गए। रेल कर्मचारी ने कहा कि सफाई तो एक आम व्यवस्था है यह तो प्रतिदिन होती है यह अलग बात है की कभी कोई समस्या आ जाए तो सफाई व्यवस्था प्रभावित हो जाती है।
