विधायक ने पैर पखारकर किया देवी स्वरूप 40 कन्याओं का किया पूजन

कानपुर गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी ने शनिवार को चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर शास्त्रीनगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय की 40 कन्याओं का पूजन किया। विधायक ने पहले 40 कन्याओं के पैर-पखारे, फिर उन्हें देवी का स्वरूप मानकर भोज कराया। देवी स्वरूप कन्याओं ने भी उन्हें आशीष देकर निहाल किया।

चाकलेट, केला, बिस्किट, कुरकुरे, चिप्स पाकर खिलखिलाईं कन्याएं

कन्या पूजन और भोज के बाद विधायक ने सभी कन्याओं को उनके मनमुताबिक टॉफी, बिस्किट, कुरकुरे, चिप्स, चॉकलेट, केला आदि वितरित किए। अन्य उपहार भी दिए, जिसे पाकर कन्याएं प्रसन्न हुईं। इस दौरान विधायक ने सभी से कन्याओं को खूब पढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कन्याएं बड़ी होकर दो कुलों को संवारती हैं। बच्चियों में साक्षात देवी मां का वास होता है, इसलिए कभी भी उनकी उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। लड़का लड़की को एक समान मानना चाहिए। विधायक ने देवी अवतारों और उनके द्वारा बड़े बड़े राक्षसों के संहार की कुछ कहानियां भी बताकर लोगों को कन्याओं के अच्छे से लालन-पालन की सीख दी।

ये लोग रहे विधायक के साथ

कार्यक्रम में शैलेंद्र दीक्षित, मंडल अध्यक्ष अजय राय, सतीश, गौरव, प्रेम सिंह, अजय, विक्रम, अजीत श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य कीर्ति गुप्ता, वंदना, शिखा कटियार, मंजुला शुक्ला, विमला शर्मा, नेहा सिंह, मंडल अध्यक्ष सुमन सक्सेना, शोभा शुक्ला, सरिता साहनी, शालिनी साहनी आदि लोग विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *