मासिक बैठक, निषाद राज,महर्षि कश्यप,चक्रवर्ती सम्राट अशोक के चित्रों पर माल्यार्पण
कानपुर, समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण कार्यालय नवीन मार्केट परेड कानपुर नगर में पार्टी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मासिक बैठक के साथ-साथ निषाद राज, महर्षि कश्यप, चक्रवर्ती सम्राट अशोक के चित्रों पर माल्यार्पण कर जयंती भी मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजाराम पाल ने उपस्थिति कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद राज ने त्रेता युग में भगवान राम,सीता और लक्ष्मण को वनवास जाने पर अपनी नाव में बैठाकर गंगा पार करवाई थी। महर्षि कश्यप ऋषि मरीची जी के विद्वान पुत्र थे इनकी माता कला कर्दम ऋषि की बेटी व भगवान कपिलदेव की बहन थीं। अपने श्रेष्ठ गुणों, प्रताप व तप के बल पर उनकी गिनती श्रेष्ठतम महान विभूतियों में होती थी। चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य वंश के महान सम्राट थे वह बौद्ध धर्म के सबसे प्रतापी राजा थे। उन्होंने अपने साम्राज्य में धर्म का प्रचार किया और सामाजिक कल्याण के लिए कई कार्य किए। उपरोक्त तीनों महान विभूतियों ने समाज के उत्थान के लिए अपने जीवन पर्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी इसलिए समाजवादी पार्टी उनको नमन करती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजाराम पाल पूर्व सांसद,मुनींद्र शुक्ला पूर्व विधायक, जितेन्द्र कटियार, महिला सभा प्रदेश महासचिव नीता सचान, प्रदेश सचिव मंजू यादव श्याम सुन्दर यादव, योगेश कुशवाह, मगन सिंह भदौरिया,शैलेन्द्र सिंह, रघुनाथ सिंह,नरेन्द्र सिंह,सोमवती शंखवार,हरी कुशवाह,अनिल सोनकर वारसी,वासिक सिद्दीकी,मंजीत सिंह, शिव करन सिंह एडवोकेट,अजीत सिंह,धीरेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र पटेल,वीर पाल एडवोकेट, के के कुशवाह, मंजू यादव,शिव सिंह पाल, संतोष यादव, सुनील मांझी, विकास कटियार आदि लोग मौजूद रहे।
