महाराजा गुह राज निषाद एवं महर्षि कश्यप जयन्ती समारोह का आयोजन

 

 

 

कानपुर, निषाद पार्क गंगा बैराज कानपुर नगर में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डा० बिनोद कुमार बिन्द सांसद भदोही ने महाराजा गुह राज निषाद की प्रतिमा पर मार्त्यापण कर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भकिया, तत्पश्चात महासभा के द्वारा महाराजा गुह राज निषाद की आरती की गयी। कार्यक्रम की संयोजक अर्चना निषाद व महासभा के द्वारा मुख्यअतिथि का बड़ा माला व साल पहना कर भव्य स्वागत किया गया।कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष इंजी० आकाश वर्मा निषाद ने महासभा की ओर से मा० डा० बिनोद कुमार बिन्द मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों एवं समाज के दूर-दूर से आये हुये लोगों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मा० रामकुमार निषाद पूर्व विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि अत्यन्त हर्ष का विषय है कि हमारे समाज के भगवान महाराजा गुह राज निषाद की प्रतिमा जनपद के प्रमुख स्थान गंगा बैराज में हो गयी है। सभी को महाराजा गुह राज निषाद एवं महर्षि कश्यप जयन्ती की बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनाए। उन्होंने कहा कि अब समाज के उचित आरक्षण की लड़ाई का मुख्वय लक्ष्य संगठन का होगा क्योंकि बिना उचित आरक्षण के समाज का समुचित विकास सम्भव नहीं है रामकुमार निषाद पूर्व विधायक ने कहा संविधान के रचयिता डॉ० भीम राव अम्बेडकर ने कहा था कि आरक्षण निर्धारण के समय इस बात का ध्यान रखना होगा कि बड़ी मछली छोटी मछली का हक न खा जाय किन्तु अत्यन्त खेद का विषय है कि देश की आजादी के इतने वर्ष बाद भी उनकी इस बात पर आज तक कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी इसी कारण यह समाज उचित आरक्षण से वंचित है। उन्होंने कहा कि आरक्षण की लड़ाई हेतु एक मजबूत सामाज की एकता की जरूरत है क्योंकि टूटा हुआ आईना व टूटा हुआ समाज किसी काम का नहीं इसलिए आपसी मतभेद भूलकर संगठित होकर आरक्षण की मांग करें नहीं तो आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी।कार्यक्रम का सफल संचालन महासभा के महामंत्री राम सजीवन निषाद (लाला) ने किया तथा अन्य वक्ताओं में मुख्य रूप से महावीर प्रसाद निषाद,किरन लोधी,गीता निषाद, डा०अभिनव निषाद,अंजिला वर्मा,देवी प्रसाद निषाद, रमेश निषाद,राजकुमार निषाद,राम विलास निषाद, गिरजा शंकर कश्यप,श्रवण निषाद, देशराज निषाद, सुनील वर्मा, गिरजा शंकर कश्यप, दिलीप निषाद ‘मल्हू, राम स्वरूप लेकपाल, सिपाही लाल निषाद, अवधेश निषाद,नीरज निषाद, सुशील कश्यप, श्याम लाल निषाद,राजेश गौड़, मुकेश कश्यप, अरविन्द निषाद, जे०पी० निषाद, शिवशंकर निषाद आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *