भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा
क्षेत्रीय मुख्यालय सहित सभी 17 जिलों में होंगे विशेष आयोजन
भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में आगामी 6 अप्रैल को पार्टी का 44वां स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी 17 जिला मुख्यालयों पर भाजपा का ध्वजारोहण किया जाएगा और विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय मुख्यालय कानपुर में रामलला की आरती और कन्या भोज के आयोजन के उपरांत भाजपा का ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह दिन सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत होता है और भाजपा की राष्ट्रसेवा एवं संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है।क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि स्थापना दिवस की पूर्व संध्या यानी 5 अप्रैल को क्षेत्रीय कार्यालय को बिजली की झालरों एवं दीपों से भव्य रूप से सजाया गया है। राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने जगमगाते भाजपा कार्यालय के साथ सेल्फी लेकर अपने समर्थन और उत्साह को प्रकट किया।श्री अवस्थी ने यह भी बताया कि 6 अप्रैल को सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराएंगे और ध्वजारोहण के साथ सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर साझा करेंगे, जिससे पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण का परिचय मिलेगा।भारतीय जनता पार्टी, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र, सभी कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से इस पावन अवसर पर सहभागी बनने और राष्ट्रसेवा के संकल्प को दोहराने का आह्वान करती है।
