कानपुर

रामनवमी शोभायात्रा के आयोजकों ने शोभायात्रा की स्थगित

प्रशाशन के रवैए से नाराज, विरोध प्रदर्शन जारी

प्रभु श्री राम के अवतरण दिवस के अवसर पर आज के दिन देश के तमाम हिस्सों में रामनवमी का जुलूस और शोभायात्राएं निकले जाने की परंपरा है । विगत कई वर्षों से कानपुर की अनेकों समितियां अपने अपने स्थानों से शोभायात्रा का जुलूस निकाल कर एक साथ होते हुए भव्य शोभायात्रा निकालती चली आ रही है । परंतु इस बार राम नवमी के एक दिन पहले साउंड सिस्टम के खिलाफ प्रशाशन के आदेश के विरोध में आज अनेकों राम नवमी जुलूस शोभायात्रा समितियों ने ये घोषणा कर दी कि वह इस वर्ष यह शोभायात्रा नहीं निकालेंगी, और विरोध करते हुए उन्होंने प्रशाशन के खिलाफ जम कर नारेबाजी करी।आपको बता दें कि विगत 2 दिनों से ही प्रशाशन अलग अलग समितियों के साथ शोभायात्रा को लेकर बैठकें कर रहा था जिसमें प्रशाशन ने यह तय कर दिया कि मात्र 2 साउंड सिस्टम के साथ ही पहले से तय स्थानों और रूट पर ही रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जाएगी । इससे अधिक
साउंड सिस्टम होने पर उन्हें जब्त कर लिया जाएगा इसकी के चलते कल कुछ स्थानों से पुलिस ने साउंड सिस्टम जब्त भी किए थे । आज इसी विवाद के खिलाफ कुल नौ शोभायात्रा आयोजक एक जुट हुए और उन्होंने घोषणा कर दी कि वह प्रशाशन के तानाशाही रवैए के खिलाफ है और इसी कारणवश इस वर्ष वह रामनवमी की शोभायात्रा नहीं निकालेंगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *