तपती गर्मी में सिटी साइड सीढ़िया और एक्सीलेटर बन्द होने के कारण यात्रियों का छूटा पसीना हुए बेहाल

 

कानपुर सेंट्रल स्टेशन का फुट ओवर ब्रिज और एक्सीलेटर बंद किए जाने से सेंट्रल स्टेशन आने व जाने वाले यात्रियों के साथ ही शहर की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।सेंट्रल स्टेशन के सिटी साइट और रिजर्वेशन के सामने स्थित फुट ओवर ब्रिज और एक्सीलरेटर को फिलहाल एक सप्ताह के लिए बंद किया गया है। इसके साथ ही बुकिंग हाल के पास मौजूद पुराना पैदल यात्री पुल जो की काफी जर्जर अवस्था में था उसका मेंटेनेंस करने के बाद अस्थाई रूप से चालू किया गया है। रास्ता चालू करने के पहले रेलवे के इंजीनियरों व अधिकारियों ने इस पैदल यात्री पुल का निरीक्षण किया और उसका लोड चेक करने के बाद उसे शुरू किया। यात्रियों को सिटी साइड से सेंट्रल स्टेशन में आने में हो रही दिक्कतों को देखते हुए रेलवे अफसर ने बताया कि इस रास्ते से आम लोग व मेट्रो शुरू होने के बाद यात्रियों का आवागमन हो सकेगा फिलहाल एक्सीलेटर और पैदल यात्री पुल के सामने प्लास्टिक की सीट लगाकर उसे बंद कर दिया गया है। इस पुल के बंद होने से सैकड़ो यात्रियों को आवागमन में काफी दिक्कतें आ रही हैं।यात्री परेशान है उन्हें एक लंबा रास्ता तय करके प्लेटफार्म पर आना पड़ रहा है। रास्ता लंबा होने से महिलाओं व बच्चों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।इन यात्रियों का मानना है कि पहले रेल प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था दुरुस्त करता उसके बाद एक्सीलेटर को बंद करता।अब हालात यह है कि मजबूरी में लोग इतना लंबा रास्ता तय करके सेंट्रल स्टेशन पहुच रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *