लगभग 25000 रिक्त पदों को भरने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा

लखनऊ l उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक मुख्यालय कार्यालय ने पुलिस विभाग में लगभग एक लाख सिपाहियों के पद खाली चल रहे हैं l इनमें लगभग 30000 पद खेल व मृतक आश्रित कोटे के हैं ,खाली सिपाहियों के पदों की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक मुख्यालय ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को लगभग 25000 रिक्त पदों को भरने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है, बताया जाता है यदि शासन से अनुमति मिली तो नवंबर दिसंबर के बाद कभी भी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा सकता है ?

लखनऊ l उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश की खराब सड़कों को 15 सितंबर से 15 नवंबर के बीच गड्ढा मुक्ति अभियान चलाकर सभी प्रकार की सड़कों को गड्ढा मुक्त कर लिया जाए l

लखनऊ उत्तर प्रदेश शासन ने वरिष्ठ आई पी एस अधिकारी ए डी जी तकनीकी सेवा संदीप सालुंके को डीजी रैंक पर प्रोन्नत देते हुए शासनादेश जारी किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *