हादसे में इंस्पेक्टर के इकलौते बेटे की मौत,इंस्पेक्टर ,पत्नी और बहू भी घायल,इलाज जारी
कानपुर के कल्याणपुर निवासी इंस्पेक्टर शिवकुमार सिंह राठौर के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई । हादसे के दौरान इंस्पेक्टर उनकी पत्नी और बहू भी गंभीर रूप से घायल हो गई है ।हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। घायल इंस्पेक्टर ,पत्नी और बहू कोई भी इकलौते बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सकेंगे। बेटे के शव के अंतिम दर्शन करने के लिए अस्पताल लाया गया । इस दृश्य को देखकर मौजूद लोगों की आँखें नम हो गई।फिलहाल अभी घायलों का इलाज जारी है।
*एटा में एक कार्यक्रम से वापसी पर हुआ हादसा*
कानपुर के कल्याणपुर थानाक्षेत्र के महाबलीपुरम निवासी शिव कुमार सिंह राठौर मूल रूप से एटा के रहने वाले है। मौजूदा समय में वह झांसी के मऊरानी पुर थाना प्रभारी के पद पर तैनात है।घर में उनकी पत्नी अनिता,इकलौता पुत्र सत्यम और उनकी बहु स्वीटी है।सत्यम कार्डियोलॉजी में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत था।वह अपनी पूरी फैमिली के साथ एटा में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे।कार्यक्रम के बाद पूरा परिवार कार से वापस कानपुर आ रहा था।तभी हादसा हो गया।
*इकलौता चिराग बुझा,अस्पताल में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया शव*
कन्नौज के समधन कस्बा के पास हेक्टर कार अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई।जिसमें शिवकुमार सिंह राठौर ,पत्नी अनिता ,बेटा सत्यम और बहू स्वीटी गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों अस्पताल भेजा। फिर परिजनो ने सत्यम को रीजेंसी अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां सत्यम की मौत हो गई।जबकि शिवकुमार सिंह का कूल्हा टूट गया जबकि बहु स्वीटी का पैर टूटा और पत्नी भी गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज मधुराज हॉस्पिटल में चल रहा है।शिवकुमार की हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से उन्हें आईसीयू में रखा गया लेकिन जैसे ही उन्हें बेटे की मौत की खबर हुई उनकी हालत बिगड़ गई।उन्होंने बेटे को दिखाने की जिद पकड़ ली जिसके बाद बेटे के शव को अस्पताल लाया गया लेकिन परिजनो की हालत देखकर वापस लौटा दिया।
*इंस्पेक्टर का ऑपरेशन और बेटे का पोस्टमार्टम*
परिजनो में कोहराम मचा हुआ है।जो भी हादसे की खबर सुन रहा वो सिर्फ परिजनो को हिम्मत देने की बात करता नजर आ रहा है।भगवान किसी को ऐसे दिन न दिखाए। पिता बार बार कह रहा की एक बार बेटे को दिखा दो ,मुझे अब नहीं जीना । वहीं घायल मां और पत्नी बदहवास है। एक तरफ माता,पिता और पत्नी का इलाज चल रहा हो दूसरी ओर बेटे का पोस्टमार्टम हो।इंस्पेक्टर के कूल्हे के ऑपरेशन की तैयारी हो रही है। परिवार के लोग बार बार उन्हें संभालने का प्रयास कर रहे है।
*अंतिम संस्कार से पहले परिजनो को कराए जाएंगे अंतिम दर्शन*
परिजनो की हालत को देखते हुए शव को वापस लौटा दिया गया । हालांकि अब पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम दर्शन के लिएं अस्पताल लाया जाएगा। उसके बाद ही शव का अन्तिम संस्कार होगा।
