*कानपुर: पंजाब पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख*
एंकर : फजलगंज थाना क्षेत्र के फजलगंज फैक्ट्री एरिया में स्थित पंजाब पेंट की फैक्ट्री में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटों और फैक्ट्री से उठते काले धुएं को देखकर स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।
दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो चुका था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से भारी नुकसान हुआ है, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
फजलगंज पुलिस और दमकल विभाग की टीमें आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्ट्री में रसायनों के भंडारण के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप लिया। नुकसान का सटीक आंकलन अभी किया जा रहा है।
