कानपुर में वायरल बुखार का कहर

कानपुर में वायरल बुखार का कहर, अस्पतालों के वार्ड फुल, एक बेड पर दो मरीज भर्ती

वायरल बुखार से मचे हाहाकार के बीच अस्पतालों में बेड कम पड़ गए। हैलट और उर्सला के वार्ड फुल हैं, एक बेड पर दो मरीज भर्ती हैं। बेड की कमी से मरीजों की भर्ती नहीं हो पा रही है। इमरजेंसी में 300 से अधिक मरीज वायरल फीवर के रिपोर्ट हो रहे हैं। अस्पताल प्रशासन के समझ में नहीं आ रहा क्या करें।

सोमवार की रात से वायरल फीवर से ग्रसित गम्भीर मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हुआ है, जो मंगलवार को और बढ़ गया। इमरजेंसी में मरीजों की संख्या ओपीडी जैसी हो गई। स्ट्रेचर, बेड और ट्राली कम पड़ गए। मरीजों को स्टेबिल कर उन्हें घर भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *