*हज जायरीनों का टीकाकरण 17 एवं 21अप्रैल को होगा।*
============================
कानपुर 16 अप्रैल उ०प्र० राज्य हज समिति लखनऊ ने हज 2025 की यात्रा पर जाने 476 हज यात्रियों का चयन किया गया है। चयनित हज जायरिनों को क्वाड्रीवैलेन्ट मैनिंगोकाॅल मेनिनजाइटिस वैक्सीन तथा सीजनल इन्फ्लूएंजा वैक्सीन व ओरल पोलियो का टीकाकरण दिनांक 17 अप्रैल 2025 एवं 21अप्रैल 2025 को टीकाकरण कराने की सूचना उपलब्ध कराई गयी है। 17 अप्रैल 2025 को गरीब नवाज़ गेस्ट हाउस, सोहन लाल कम्पाउन्ड, बांसमंडी, कानपुर नगर एवं 21 अप्रैल 2025 को डीटीएस इण्टर कालेज, जाजमऊ, कानपुर नगर में टीकाकरण होगा। सभी हज़ जायरीन 17 व 21 अप्रैल को अपना टीकाकरण अवश्य करा लें। यह सूचना जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह व हज ट्रेनर मोहम्मद नासिर खान ने दी।
