जिलाधिकारी ने नारामऊ मे हुई घटनास्थल पर भेजी टीम, कहा बंद होगा कट

 

क्रॉसर, दुर्घटनाओं को देखते हुए आगामी तीन माह के लिए कट किया बंद

 

कानपुर, जिलाधिकारी के निर्देश पर में 6 लेन जीटी रोड पर नारामऊ के पास कट होने की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए एक टीम भेज कर वहां बने कट को तत्काल बंद करा दिया गया है l जिलाधिकारी ने बताया कि विभिन्न माध्यमों से यह पता चला कि नारामऊ के पास कट होने की वजह से कई दुर्घटनाएं हुई , जिसमें कई लोग हताहत हो चुके हैं। इसलिए मामले को गंभीरता से लेते हुए आज ही सहायक पुलिस आयुक्त( यातायात) आकांक्षा पांडेय और अधिशाषी अभियंता प्रांतीय खंड, लो. नि. वि. अनूप मिश्रा को मौके पर भेज कर उक्त कट को आगामी तीन माह के लिए बंद कर दिया गया हैl अभी यह कार्रवाई तात्कालिक रूप से की गई है, जबकि इन समस्याओं के निराकरण हेतु उपाय किए जाने पर मंथन किया जा रहा है| शीघ्र ही,शहर के सभी 20 ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं को रोकने हेतु ठोस कदम उठाए जाएंगे|

 

कानपुर, ये हैं शहर के 20 ब्लैक स्पॉट*

गुजैनी बाईपास

(एनएचएआई),नौबस्ता चौराहा कट

(एनएचएआई),यशोदा नगर चौराहा

(एनएचएआई),बर्रा बाईपास

(एनएचएआई),नारामऊ (एनएचएआई)रामपुर दुर्गा मंदिर(एनएचएआई),

शंभुआ पुल (एनएचएआई),हड़हा पुल (एनएचएआई),कनौजिया पेट्रोल पंप (एनएचएआई),किसान नगर (एनएचएआई),भौंती (एनएचएआई),ब्रह्म देवमंदिर (एनएचएआई),दादा नगर, विजय नगर, फजलगंज, बीओबी चौराहा, शनिदेव मंदिर, फजलगंज जूट मिल चौराहा (पीडब्ल्यूडी), विजय नगर, दादा नगर ढाल (पीडब्ल्यूडी),राहा गांव ढाबा के पास(पीडब्ल्यूडी),परास मोड़ के पास(पीडब्ल्यूडी)नौरंगा चौराहे के पास(पीडब्ल्यूडी),जहानाबाद बिल्लू ढाहा के पास रोड (पीडब्ल्यूडी),कुआं खेड़ा जवाहर नाला के पास रोड (पीडब्ल्यूडी)

पनकी पड़ाव के पास (पीडब्ल्यूडी)

 

जिलाधिकारी का फरमान कट की वजह से हो रहीं दुर्घटना है तो उसे तत्काल करें बंद

 

कानपुर, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने टीम को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर मे जितने भी ब्लैक स्पॉट है, वहां पर जाकर टीम उस जगह का निरीक्षण करें अगर घटनाएं कट, या ऊंचे ब्रेकर की वजह से हो रही है तो उसे तत्काल बंद करें ताकि सड़क हादसों में कमी आ सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *