चौबेपुर साईं नर्सिंग कॉलेज का कारनामा
कॉलेज ने छात्रा को परीक्षा देने से रोका
परेशान छात्रा आरोही ने बयां किया अपना दर्द
कॉलेज प्रबंधन ने परीक्षा से रोका तो नर्सिंग छात्रा उठाया ये कदम
डिस्क्रिप्शन
कानपुर के चौबेपुर में एक नर्सिंग कॉलेज की छात्रा ने परीक्षा से वंचित किए जाने पर आत्मदाह का प्रयास किया। इंदौर थाना क्षेत्र के डुडवा जमौली गांव की रहने वाली आरोही, नीरज सविता की बेटी है कॉलेज प्रबंधन ने निर्धारित शुल्क से 2000 रुपए अतिरिक्त मांगे। इस पर तीन महीने पहले आरोही समेत एक दर्जन छात्राओं ने विरोध किया था। प्रबंधन ने सभी छात्राओं का बैक पेपर फॉर्म जमा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन आरोही का फॉर्म जमा नहीं किया गया। थाने में प्रबंधन और छात्रा के परिवार के बीच लंबी वार्ता हुई। समाधान न निकलने पर परिजन शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय गए।
