पुलिस कमिश्नर ऑफिस में बजाए गए ढोल
तेज आवाज डीजे पर रोक लगने से नगाड़ा व्यवसाईयों में खुशी उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस कमिश्नर का किया धन्यवाद
पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को धन्यवाद दिया
एक्शन के बाद ढोल वालों की बढ़ी कमाई
कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस में गुरुवार को जमकर ढोल-नगाड़े बजे। सैकड़ों ढोल वाले नाचते-गाते पहुंचे और पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार को धन्यवाद दिया। पुलिस कमिश्नर भी इसके पीछे की वजह जानकर दंग रह गए। इस पर ढोल वालों ने बताया कि डीजे वालों पर ताबड़तोड़ एक्शन के बाद से अब उनका काम-धंधा तेजी से बढ़ गया है। शादी के सीजन में धड़ाधड़ खूब बुकिंग्स शुरू हो गई हैं।
