पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 व मुख्य सचिव, उ0प्र0 शासन महोदय द्वारा माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार के दिनांक 24.04.2025 को जनपद कानपुर नगर प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कानपुर व अन्य सम्भावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया। बाद निरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में शासन/प्रशासन के समस्त अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी कर दिशा-निर्देश दिये गये। कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में श्री अखिल कुमार, पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट व श्री आलोक सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा विस्तार से अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *