पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा का विरोध में जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

कानपुर,,

 

पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा का विरोध करते हुए आज आजाद सनातन सम्मान रक्षा समिति द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सनातनियों की रक्षा किए जाने की मांग की गई है। जिलाधिकारी को ज्ञापन देने से पूर्व सनातनी भाइयों ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हो रही हिंसा पर अपना कड़ा विरोध व्यक्त किया है।इन प्रदर्शनकारी लोगों का प्रतिनिधित्व करते हुए रोबिन सिंह ने कहा कि कहीं एक छोटी सी घटना हो जाती है तो पूरा देश हिल जाता है और जगह जगह धरना प्रदर्शन होने लगते हैं। परंतु पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद क्षेत्र में लगातार हो रही हिंसा की घटनाओं और सनातनी भाइयों व बहनों पर हो रही हिंसा के खिलाफ कोई भी आवाज नहीं उठा रहा है। हम सभी लोग इस बात का डटकर विरोध करेंगे ।वहां पर पूरे के पूरे गांव जला दिए गए हैं। महिलाओं के साथ अभद्रता हो रही है परंतु बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की है। इन घटनाओं से देश के अंदर आक्रोश की भावना पनप रही है। इन लोगों ने कहा कि अभी हम लोगों ने ज्ञापन देकर वहां पर हो रही हिंसा को रोके जाने की मांग की है और अगर इसके बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं होती है तो वह लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *