दो बाइको की जोरदार भिंडत में युवक की गई जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम भेजा

 

कानपुर, बर्रा विश्व बैंक में देर रात 2 बाइक स्वरों की जोरदार टक्कर हो गई टक्कर लगने से एक बाइक सवार युवक के सिर पर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, वही दूसरा चालक अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया, राहगीरों ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,

 

काकादेव थाना क्षेत्र के विजयनगर निवासी शाहनवाज प्राइवेट कर्मचारी परिवार में 6 भाई है, अरबाज सिद्दीकी ( 35) भाइयों में चौथे नंबर का था, शहनवाज़ सिद्दीकी ने बताया की भाई अरबाज सिद्दीकी बर्रा विश्व बैंक में बने जिओ मॉल में जॉब करता था, रात करीब 10:30 बजे वह माल बंद कर बाइक द्वारा घर वापस जा रहा था, जैसे ही वह बाकी स्टार्ट करके घर के लिए जाने लगे तभी सामने से आ रहे तेज़ रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी, टक्कर लगने से सड़क पर जा गिरे और सर पर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई,राहगीरों ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची बर्रा पुलिस ने भाई की जेब में मिले मोबाइल से सूचना परिजनों को दी, जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे वही मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे की पुलिस ने जब फूटेज़ चेक की तो उसमे सारी घटना कैद मिली,पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज़ से बाइक का नंबर पुलिस ने नोट कर लिया है, वही पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, थाना प्रभारी बर्रा ने बताया कि गाड़ी नंबर के आधार पर पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है,

 

हेलमेट होता तो बच जाती जान,

 

कानपुर, पुलिस ने बातया की बाइक में टक्कर लगने से युवक दूर जा गिरा और सर पर हेलमेट न होने की वजह से चोट लग गई जिससे अधिक खून बह गया और युवक की मौके पर मौत हो गई,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *