शहर की धड़कन माल रोड आज दिखाई पड़ी सूनी
सुबह से गुलजार रहने वाला माल रोड आज रहा पुलिस की सख्त निगरानी में
शहर की माल रोड जो की शहरी जनता की दिलों की धड़कन कहा जाता है यह माल रोड है। रविवार, शनिवार या फिर बुधवार हर दिन आवाद रहता है परंतु आज मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने को लेकर यह माल रोड सन्नाटे से जहां गुजर रहा था। कुछ दुकानदारों द्वारा जब अपनी दुकान को खोलने का प्रयास किया गया तब वहां पर मौजूद भारी भरकम पुलिस ने दुकानदारों को दुकान खोलने से मना कर दिया। पुलिस का कहना था कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ कानपुर आ रहे और नयागंज मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण करने के साथ ही यहीं से मेट्रो की यात्रा करेंगे। इसलिए जब तक यह कार्यक्रम पूरा नहीं हो जाता तब तक ना तो दुकान खुलेगी और ना ही यहां पर कोई भीड़ एकत्रित होगी। वैसे प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए आम जनता सड़क के किनारे मौजूद थी। परंतु बीच-बीच में पुलिस के अधिकारियों द्वारा जनता को हटाए जाने से उनमे आक्रोश भी दिखाई पड़ रहा था।ऐसी तरह ट्रैफिक पुलिस द्वारा भी जबरदस्त सख्ती दिखाई जा रही थी नरोना चौराहे से लेकर माल रोड,फूलबाग चौराहा मेघदूत चौराहा समेत अन्य जगहों पर सड़कों के किनारे खड़े वाहनों को हटाए जाने के साथ ही उनके चालान भी किया जा रहे थे। पुलिस कर्मियों का कहना है कि जब तक प्रदेश के मुखिया शहर में रहेंगे तब तक सड़क पर कोई भी अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।
