प्रधानमंत्री मोदी के 24 अप्रैल के प्रस्तावित कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने को लेकर आज शहर आ रहे मुख्यमंत्री योगी के स्वागत के लिए जहां मेट्रो कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है वहीं जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन भी पूरी सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने में जुटा हुआ है।आज सुबह से ही कमिश्नर अखिल कुमार,ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर हरिश्चंद्र के साथ साथ अन्य आला अफसरों ने नयागंज मेट्रो स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया।बता दे कि घाटमपुर व पनकी तथा सी एस ए का निरीक्षण करने के बाद सी एम योगी नयागंज स्टेशन से मेट्रो में बैठ कर रावतपुर तक का सफर करेंगे इस दौरान सी एम के साथ तमाम प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस के अफसर मौजूद रहेंगे।सी एम योगी के निरीक्षण को लेकर सभी अफसर मुस्तैदी से डटे हैं जहाँ कही भी कोई सूचना मिलती हैं वहाँ पर अफसरों कीफौज मौके पर पहुच जाती और व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराती दिखाई दे रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *