
प्रधानमंत्री आदरणीय मोदी जी के आगामी 24 तारीख को कानपुर आगमन के संबंध में आज गोविंद नगर विधानसभा का स्वच्छता अभियान चलाया गया।विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कार्यकर्ताओं के साथ लगाई झाड़ू और बगल में ही बह रहे काफी बड़े नाले की सफाई कराने का आश्वासन दिया।उक्त कार्यक्रम में,एक छोटी बच्ची लशिका हटवाल, जिसकी उम्र 4 साल है उसने भी झाड़ू लगाकर, स्वच्छता हेतु प्रेरणा देने का काम किया।
विधायक जी ने बताया कि मोदी जी के आगमन के पूर्व,मा. मुख्यमंत्री योगी जी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मा.भूपेंद्र चौधरी जी के निर्देश पर जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत, आज स्वच्छता कार्यक्रम कर आम लोगों को मोदी जी की सभा में मोदी जी और योगी जी को सुनने के लिए और कानपुर को मिलने वाली विकास की सौगात के गवाह बनने के लिए,24 ता. को 01 बजे, सी यस ऐ रैली स्थल पहुंचने के लिए आमंत्रित किया।
स्वच्छता अभियान के प्रतीकात्मक कार्यक्रम में, विधायक जी ने स्वच्छता कर्मियों का हाल-चाल भी जाना और उनकी कूड़ा गाड़ी और उनके सहयोग से,एकता चौराहा रावतपुर से- नमक फैक्ट्री चौराहा तक, पड़े हुए कूड़े के कई ढेरों को,उनकी गाड़ियों से उठवाकर भी, अतिरिक्त सफाई कराई।मौके पर उपस्थित आम लोगों ने विधायक जी से शिकायत करते हुए उन्हें बताया कि नमक फैक्ट्री से एकता चौराहा की तरफ जाने वाला बड़ा नाला, जिसका निर्माण विधायक जी ने पिछली बार विधायक रहते कराया था, उसके बगल में जा रही सड़क के और नाले के बीच में, फुटपाथ पर, कमर्शियल इस्तेमाल होने वाली, दुकानदारों की मोरंग गिट्टी आदि पड़ी होने से,नाला जाम हो गया है, जिसकी सफाई नहीं हो पा रही है।विधायक जी ने मौके पर उपस्थित जन समुदाय को भरोसा दिलाया और कहा कि, अभिलंब इस नाले की सफाई कराकर, नाले के बहाओ को, तेजी से गतिशील कराकर व्यवस्था को सफाई के माध्यम से सुनिश्चित कराया जाएगा।जिससे आसपास की बस्तियों में जल भराव जैसी स्थिति, आने वाली बरसात में,नहीं बन पाए, और स्थानीय 50 हजार से भी ज्यादा जनता/आम नागरिक, प्रतिवर्ष इस संकट को झेलते हैं और उससे होने वाली, भीषण गंदगी के कारण तथा पानी के जल भराव की समस्या से,भीषण बीमारियां भी उत्पन्न हो जाती है। जिसमे पिछले वर्ष भी, उक्त कारण से ही डेंगू, चिकनगुनिया जैसी घातक बीमारियों से बच्चों और बुजुर्गों तथा महिलाओं और नौजवानों को बचाने के लिए मेडिकल कैंप लगाए गए थे। पानी के टैंकर खड़ा कर कर पेयजल उपलब्ध कराया गया था तथा सीवर लाइनों को रातों-रात प्रशासन सफाई करने के लिए मजबूर हुआ था,एवं डॉक्टरों की व्यवस्था की गई थी। जिस कारण से दो लोगों की मृत्यु भी हो गई थी। अतः वह नाला सफाई जनहित में अति आवश्यक है, जिससे उक्त सफाई करा ले जाने से भी, आने वाले समय में, गरीब एवं जरूरतमंद तथा स्थानीय नागरिकों को भी, संभावित संकटों से निजात मिल सके।इसके लिए, विधायक जी ने नगर आयुक्त से बात करी और उक्त नाले को युद्ध स्तर पर साफ कराने के लिए पत्र भेजकर, मौखिक भी कहा। जिस उक्त संभावित संकट पर सहमति जताते हुए, नगर आयुक्त ने सकारात्मक आश्वस्त कर, नाले को अभिलंब युद्ध स्तर पर साफ कराने का भरोसा दिया।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक जी के साथ,लशिका हटवाल,एवं मंडल अध्यक्ष दीपक शुक्ला एवं पार्षद नीरज कुरील, राजा पंडित, आकाश चंदेल, अशोक तिवारी,राजू वाल्मीकि, अनिल शुक्ला ,अभिषेक सेंगर, राहुल सिंह, देवनाथ मिश्रा, संजय बाथम,आकाश प्रताप सिंह,अजय शुक्ला,एच के शर्मा, मनोज कटियार,मुन्नू अवस्थी, आदि थे।
