आज कानपुर
*पहलगाम में निर्दोष हिंदू नागरिकों की निर्मम हत्या पर भाजपा नेताओं ने जताया गहरा शोक और आक्रोश*
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में आतंकवादियों द्वारा हिंदू नागरिकों की पहचान पूछकर की गई नृशंस हत्या ने सम्पूर्ण देश को झकझोर कर रख दिया है। इस अमानवीय कृत्य की भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने घोर निंदा करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल, सांसद श्री रमेश अवस्थी, विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी एवं विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार ने संयुक्त रूप से इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह कायरतापूर्ण हमला मानवता के खिलाफ है और इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों को धर्म के आधार पर निशाना बनाना आतंकवादियों की संकीर्ण सोच को दर्शाता है।
नेताओं ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्र सरकार से अपील की कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर कठोरतम सजा दी जाए और जम्मू-कश्मीर में रहने वाले सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
भाजपा नेताओं ने कहा कि आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए सरकार कटिबद्ध है और ऐसी घटनाएं हमारे देश की एकता और अखंडता को तोड़ नहीं सकतीं। पूरा देश इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।
