*प्रयागराज ।*

 

*यूपी बोर्ड से जुड़ी बड़ी खबर*

 

यूपी बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित,

 

यूपी बोर्ड ने मूल्यांकन के बाद रिकॉर्ड 23 दिनों में घोषित किया रिजल्ट,

 

नकल विहीन और शुचिता पूर्ण परीक्षा हुई आयोजित,

 

हाईस्कूल में 90.11 फीसदी परीक्षार्थी हुए पास,

 

इंटरमीडिएट में 81.15 फ़ीसदी परीक्षार्थी हुए पास,

 

हाईस्कूल में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 86.66 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 93.87 रहा,

 

इंटरमीडिएट में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 76.60 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 86.37 रहा,

 

यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इण्टर मीडिएट की परीक्षा 2025 में कुल 5438597 परीक्षार्थी पंजीकृत थे,

 

हाईस्कूल में 2740151 परीक्षार्थी और इण्टर मीडिएट में 2698446 परीक्षार्थी पंजीकृत थे,

 

8,140 परीक्षा केंद्रों पर 2.91 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई परीक्षा,

 

यूपी बोर्ड के निदेशक डॉ महेन्द्र देव और यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने घोषित किया रिजल्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *