आज दिनांकः 26/04/2025 को वित्तीय वर्ष 2025-2026 हेतु विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत, लोक निर्माण विभाग (पी.डब्ल्यू.डी) एवं सड़क सुरक्षा की बैठक मा. सांसद अशोक रावत जी की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी की उपस्थिति सम्पन्न में हुई। जिसमें गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी जी उपस्थित रहें।

विधायक श्री मैथानी ने बैठक में मांग करते हुये कहा कि, मेरे द्वारा पूर्व में, विधानसभा सदन में एवं उक्त मांग को उठाया गया तत्पश्चात तत्कालीन पी.डब्ल्यू.डी मिनीस्टर को सेतु (संख्या 10) के नामकरण हेतु भी लिखित रूप से दिया गया तत्पश्चात सदन में याचिका लगाकर और फिर लिखित रूप से मा. मुख्यमंत्री जी को मांग पत्र प्रेषित किया था। जिसकी छायाप्रति संलग्न हैं। उन प्रस्तावों पर मेरी विधानसभा में 6 पुल बन कर तैयार हो गये और तीन सेतु परियोजनाओं पर कार्य/डीपीआर अथवा अन्य संबंधित प्रक्रियाएं प्रारंभ हो चुकी हैं।

विधायक जी ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि उनके क्षेत्र में प्रस्तावित व निर्मित पुलों का नामकरण, उनके द्वारा प्रस्तावित नामों के अनुसार, जनहित व महापुरुषों के सम्मान में किया जाए। प्रस्तावित नामकरण निम्नलिखित हैं-

1. कालपी रोड पर पनकी धाम रेलवे स्टेशन के ऊपर, रेल उपरिगामी सेतु के समानांतर प्रस्तावित सेतु का नाम ‘‘ **अहिल्याबाई होल्कर सेतु **’’ रखा जाए।

2. कालपी रोड-पनकी पड़ाव से गंगागंज-कल्याणपुर, पनकी यार्ड के निकट प्रस्तावित रेल उपरिगामी सेतु का नाम जननायक ‘‘ **कर्पूरी ठाकुर सेतु **’’ रखा जाए।

3. अर्मापुर नहर पर छठ घाट के बगल में नव निर्मित पुल का नाम ’’ **गणेश शंकर विद्यार्थी सेतु** ’’ रखा जाए।

4. मरियमपुर से फजलगंज होते चावला मार्केट चैराहे से नंदलाल चैराहे के आगे, पराग डेयरी के बाद तक, हाईवे से एयरपोर्ट को जोड़ने वाले प्रस्तावित एलिवेटेड रोड का नाम **परशुराम सेतु** ’’ रखा जाए।

5. दादानगर में समानांतर निर्मित पुल का नाम ‘‘ **विश्वकर्मा श्रम सेतु* ’’ रखा जाए।

6. नहर कोठी चैराहे से थम्स अप चैराहे तक नवनिर्मित सेतु का नाम ‘‘ **गुरु गोविंद सिंह सेतु* ’’ रखा जाए।

7. पनकी धाम मंदिर से बीएमएस हॉस्पिटल तक नवनिर्मित पुल का नाम ‘‘ **डॉ. भीमराव अंबेडकर सेतु*’’ रखा जाए।

8. पनकी पावर हाउस नहर से पावर हाउस गेट तक नवनिर्मित पुल का नाम ‘‘ **संत रविदास सेतु* ’’ रखा जाए।

9. नौरैयाखेड़ा नई बस्ती में स्थित नहर पर बने पुल का नाम ‘‘ **सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य सेतु** ’’ रखा जाए।

10. कानपुर एयरपोर्ट का नाम ‘‘ **रामनाथ कोविंद एयरपोर्ट **, कानपुर ’’ रखा जाए, जो भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के नाम पर प्रस्तावित है।

 

विधायक श्री मैथानी ने जिलाधिकारी से यह भी कहा कि चूँकि यह सभी प्रस्ताव पहले भी विभागीय मंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी को प्रेषित किए जा चुके हैं, जिनकी प्रतिलिपियाँ संलग्न की गई हैं, अतः आपके माध्यम से इन प्रस्तावों पर त्वरित संस्तुति एवं कार्रवाई की अपेक्षा है।

उन्होंने बैठक में कहा कि, मुझेआशा है कि,आप जिलाधिकारी महोदय, इन प्रस्तावों पर अपनी प्रबल संस्तुति प्रदान करेंगे और समाज के विभिन्न वर्गों के महापुरुषों के सम्मान में नामकरण को संपन्न कराने में सहयोग देंगे।

जिस पर जिलाधिकारी कानपुर नगर ने मा. विधायक जी से कहा कि, उपरोक्त पुलों के नामकरण हेतु, मै अपने स्तर की आवश्यक कार्यवाही अविलम्ब पूर्ण करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *