कानपुर

 

सपा कार्यकर्ताओं ने पहलगाम हमले के आतंकियों के लिए फांसी की मांग करी, प्रतीकात्मक पुतलों को फांसी पर लटकाया

 

 

ना तेरा है ना मेरा है ये हिंदुस्तान सबका है के पैगाम के साथ सपा से सीसामऊ विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ कादरी ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के लिए कढ़ोरतम सजा की मांग करते हुए आज कर्नलगंज स्थित चुन्नीगंज चौराहे पर आतंकियों के प्रतीकात्मक पुतलों को फांसी पर लटकाया गया । कादरी ने भारत सरकार से मांग करी है कि भारत की पवित्र भूमि पर इस प्रकार की दुस्साहसिक वारदात करने वाले आतंकियों को गोली मारने से पहले उन्हें बीच चौराहे पर लटकाया जाए ताकि दोबारा किसी प्रकार की कोई आतंकी घटना को अंजाम देने से पहले कोई भी आतंकी 10 बार सोचें ।

 

इसके आगे उन्होंने बताया कि कानपुर के लाल शुभम द्विवेदी के परिजनों से समाजवादी विधायिका नसीम सोलंकी के साथ वह भी मिले थे उन्हें उनकी हालत देख कर दुख का अनुभव हुआ इसी कारण आज उन्होंने आतंकियों के पुतले को फांसी पर लटकाया है और बहरत सरकार से मांग करी है कि जल्द से जल्द इन आतंकियों को फांसी पर लटकाया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *