कानपुर
पहलगाम में आतंकी घटना को लेकर किन्नरों ने जताया विरोध
शुभम द्विवेदी, जिनका बलिदान, पहलगाम कश्मीर में हुआ था।
उसके संदर्भ में आज कानपुर की किन्नर मंगलामुखी समाज की गुरु मन्नत मां के नेतृत्व में,एवं विधायक सुरेंद्र मैथानी की उपस्थिति में एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम मोतीझील कारगिल पार्क से कैंडल मार्च प्रारंभ कर मोमबत्ती लेकर, पाकिस्तान विरोधी और आतंकवादी विरोधी नारे लगाते हुए ,जय जवान ज्योति चौराहा अशोक नगर पर समाप्त किया ।और साथ लेकर चल रही सभी मोमबत्तियां, शहीद स्थल पर लगाकर श्रद्धांजलि दी गई ।
जिसमें विधायक सुरेन्द्र मैथानी जी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान एवं आतंकवादियों के घृणित कार्य की निंदा की और कहा कि इसका परिणाम उसे भुगतना पड़ेगा।क्योंकि आज का भारत पुराना भारत नहीं है आज बदले भारत की तस्वीर में नेतृत्व मोदी जी के पास है और आज का भारत बदला लेना जानता है सबक सिखाना भी जानता है ऐसा बदला होगा कि, जो दुनिया के लिए नजीर बनेगी। किन्नर समाज द्वारा कैंडल मार्च मैं अपना विरोध करते हुए अपने गुस्से को में प्रदर्शित करते हुए यह पहला देश का अवसर है जब देश के किन्नर समाज ने विरोध प्रोटेस्ट किया। तथा दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी और इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले की, पूरे किन्नर समाज ने कड़ी निंदा की है।
मंगलामुखी मां किन्नर मन्नत माँ ने संबोधन में पाकिस्तान को कायर तथा बुजदिल बताते हुए चुनौती दी कि वह हमसे भी बत्तर है। हमें तो ईश्वर ने ऐसा बनाया है पर वह लोग अच्छे खासे होते हुए भी, इतनी नीच हरकत कर रहे हैं। आतंकवादियों और उनके आका पाकिस्तान की, इस घिनौनी हरकत का जवाब, भारत का किन्नर भी देने में सक्षम है।और यदि भारत सरकार हमें अनुमति दे दे,तो हम उसका जवाब उन्हें, उन्हीं की भाषा में देने के लिए, कूच कर जाएंगे। हम किन्नर समाज मांग करते हैं कि पाकिस्तान के चीफ की गर्दन काटकर बॉर्डर पर लटकाई जाए।
किन्नर मन्नत मां ने उपस्थित किन्नर समाज के लोगों एवं उपस्थित जन समुदाय के बीच में कहा कि, पहलगाम की आतंकी दुशासिक घटना में बलिदान हुए सभी बलदानियों एवं कानपुर के शुभम द्विवेदी के बलिदान पर अपने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं हम सब में बहुत गुस्सा और आक्रोश है और मोदी जी और अमित शाह जी से मांग करते हैं कि,इस घटना का बदला जोरदार तरीके से लिया जाए।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंगलामुखी किन्नर समाज की 100 वर्ष पुरानी पीठ की गुरु मन्नत मां तथा विधायक सुरेंद्र मैथानी एवं मंजू कपूर, नेहा मां, अनिता, तमन्ना, चांदनी, सारिका, निहारिका, मनीषा, पायल, सौम्या, हेमा, मुस्कान, मनोरमा, मारिया, डॉली मिश्रा, नन्दिनी, रौनक, संतोषी, मनोज सेंगर आदि लोग मौजूद रहे।
