कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान

कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के तत्वाधान अध्यक्ष संजय टंडन के नेतृत्व में कोरोना काल में की गई सराहनीय सेवा के लिए श्री सुरेंद्र सिंह जी उपायुक्त प्रशासन डिप्टी कमिश्नर जीएसटी कानपुर नगर का सम्मान समारोह उनके कार्यालय पर किया। संस्था के अध्यक्ष संजय टंडन महामंत्री पुष्पेंद्र जयसवाल द्वारा माल्यार्पण करके शॉल ओढ़ाकर एवं सभी पदाधिकारियों के साथ प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। मुख्य रूप से अध्यक्ष संजय टंडन, महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल, सलाहकार कपिल, सभरवाल सरदार सरबजीत सिंह संयोजक कोषाध्यक्ष रोमी अरोड़ा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *