अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,

 

कानपुर, शिवराजपुर में देर रात तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,

 

शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बीरा मऊ गाँव निवासी गोविन्द कश्यप किसान है परिवार में तीन भाई माँ रामसती है गोविन्द कश्यप ने बताया की बड़े भाई शिवशंकर (40) फर्नीचर कारीगर है, शिव शंकर की पत्नी की करीब दस साल पहले मृत्यु हो चुकी है उनकी एक दस साल की बेटी तनवी है, गोविन्द के अनुसार देर मंगलवार सुबह भाई रोज़ की तरह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, देर रात को वह काम खत्म कर घर वापस आ रहे थे तभी खुड़वा मऊ के पास तेज़ रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, टक्कर लगने से वह सड़क पर जा गिरे वहीं घटना के बाद वाहन सवार वाहन सहित मौके से फरार हो गए, रात करीब दस बजे डायल 112 पीआरवी पुलिस द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, सूचना के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि देर रात किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर भाग निकला था परिजनों द्वारा तहरीर थाने में दी गई है, सीसीटीवी फुटेज चेक किये जा रहे है, मुकदमा दर्जकर कार्यवाही की जायेगी,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *